आध्यात्मिकता में जब हम अपनी समझ को विकसित करना शुरू करते हैं, तो यह हमें तीन मुख्य बातें सिखाती है — पहली, हर क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं देनी होती; दूसरी, नियंत्रण नहीं समर्पण करना होता है; तीसरी, अहंकार ही अंत है।

1. हर क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं देनी होती

प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति के प्रति लोगों का व्यवहार अलग होता है, और समझदारी से उत्तर देने वाले व्यक्ति के प्रति अलग। आज पूरी दुनिया में जितने टूटे हुए रिश्ते हैं, या रिश्तों में जो दूरियाँ बढ़ रही हैं, उनका सबसे बड़ा कारण यही है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देना — आपका धैर्य और समझदारी से उत्तर देना ही तय करता है कि दूसरा आपके साथ कैसा व्यवहार करेगा।

2. नियंत्रण नहीं, समर्पण करना होता है

हर इंसान चाहता है कि सब कुछ उसके नियंत्रण में रहे, लेकिन वास्तव में ऐसा न संभव है और न ही प्राकृतिक है। भगवान कृष्ण ने कहा — "कर्म करने का अधिकार तुम्हारा है, फल का नहीं" — अर्थात नियंत्रण प्रकृति के हाथ में है। हम केवल प्रयास कर सकते हैं, परिणाम हमारे बस में नहीं।

3. अहंकार ही अंत है

अहंकार को समझना बहुत सरल है। EGO का एक अर्थ समझिए — Energy Goes Outside, अर्थात हर पल आप अपनी ऊर्जा बाहर खर्च कर रहे हैं, अपनी प्राण शक्ति को व्यर्थ बहा रहे हैं, क्योंकि अहंकार को लगातार भोजन चाहिए। उसे महत्व चाहिए, प्रशंसा चाहिए, श्रेष्ठता चाहिए। अहंकार दिखावा है — हर वक़्त, हर पल, हर समय ख़ुद को बड़ा दिखाने का।